{"_id":"5a202ed04f1c1bca678beca1","slug":"71512058576-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की नगरी में गंदगी देख नार्वे के श्रद्धालुओं ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की नगरी में गंदगी देख नार्वे के श्रद्धालुओं ने चलाया सफाई अभियान
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सफाई
- फोटो : डेमो
मथुरा (वृंदावन)। कान्हा की नगरी को स्वच्छ और सुंदर देखने का सपना लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ठेस पहुुंच रही है। वृंदावन में फैली गंदगी उनको कचोट रही है। लोग स्वयं ही सफाई का बीड़ा उठा रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया, जब नार्वे से कान्हा के दर्शन करने आए एक परिवार ने गंदगी को देख खुद ही हाथों में झाडू़ थामकर परिक्रमा मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दृश्य को देख कई लोग भी उनके साथ इस अभियान का हिस्सा बन गए।
मूल रूप से फरीदाबाद निवासी डिंपल शर्मा और उनके दोनों बेटों नील, अभिराज के अलावा स्थानीय अनिल शास्त्री ने वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। इन्हें देखकर कई और लोग भी सहयोग के लिए साथ हो लिए।
विज्ञापन
मूल रूप से फरीदाबाद की रहने वाली डिंपल शर्मा ने बताया कि वे कई सालों से नार्वे में ही रह रहीं हैं। 2 अक्तूबर से परिवार के साथ वृंदावन में रहकर ठाकुरजी का स्मरण कर रहीं हैं, लेकिन यहां फैली गंदगी उन्हें कचोट रही है। इसलिए उन्होंने खुद ही सफाई अभियान चलाने का फैसला लिया।