फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जेनरेटर की कपलिंग टूटने से मिस्त्री की मौत

जेनरेटर की कपलिंग टूटने से मिस्त्री की मौत

Sat, 25 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
जेनरेटर की कपलिंग टूटने से मिस्त्री की मौत
फिरोजाबाद। स्टेशन रोड स्थित एक कांच इकाई में जेनरेटर की कपलिंग टूटने से जनरेटर आपरेटर की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर थाना पुलिस और श्रमिक नेता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


श्रीकांत (35) गोस्वामी निवासी परशुराम कॉलोनी थाना उत्तर स्टेशन रोड पुलिस चौकी की समीप स्थित आदर्श ग्लास उद्योग में बिजली मिस्त्री के तौर पर कार्य करता था। श्रीकांत फैक्ट्री में लगे बडे़ जेनरेटरों की मरम्मत का कार्य भी देखता था। शुक्रवार को जेनरेटर की कपलिंग टूट कर उसके सिर और गर्दन पर लगी। तेज आवाज के साथ कपलिंग टूटने के बाद मौके पर पहुंचे अन्य श्रमिकों ने श्रीकांत को घायल अवस्था में तड़पते देखा।
विज्ञापन


श्रमिक को अस्पताल लाया जाता उससे पूर्व उसकी मौत हो गई। फैक्ट्री स्वामी ने शव को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। वहीं सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने आक्रोश जताया। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में समझौता के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री में नया जेनरेटर आया था। श्रमिक उसे चालू करने का प्रयास कर रहा था। अचानक कपलिंग टूट कर श्रमिक को लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed