{"_id":"5a18523c4f1c1ba7668b6221","slug":"71511543356-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर नाचने को लेकर बराती-घराती में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर नाचने को लेकर बराती-घराती में विवाद
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी में डीजे बंद कराने को लेकर विवाद में कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
डीजे पर नाचने को लेकर बराती और लड़की पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट के साथ ही दोनों तरफ से पथराव हो गया। जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नकटईकला निवासी कुंवरपाल की बेटी की गुरुवार को बरात शिकोहाबाद से आई थी। दरवाजे पर रस्म अदाई से पहले डीजे पर नाचते वक्त बराती और गांव के लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे मामला तूल पकड़ता चला गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं अचानक लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव होता देख शादी समारोह में मौजूद लोगों में भगदड़ गच गई और लोग पत्थरों से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। पत्थर लगने से सुखवीर, रमेश, सकेश, सोनसिंह जख्मी हो गए। जिन्हें स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांतिभंग में लोगों को पाबंद किया है।