{"_id":"5a0b2d634f1c1b9e678bb897","slug":"71510681955-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 115 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 115 केंद्र
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
up board
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए जिले में परीक्षा केंद्रों की सूची मंगलवार को जारी हो गई। जनपद में 94,811 परीक्षार्थियों के लिए मात्र 115 कालेजों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद कालेज संचालकों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। जारी केंद्रों की सूची में छह डिबार तथा एक काली सूची केंद्र को शामिल किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने तय समय से पहले ही मंगलवार को जनपद में परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। वर्ष 2018 की हाईस्कूल परीक्षा में जनपद में 49430, तथा इंटरमीडिएट में कुल 45381 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में राजकीय तथा सहायता प्राप्त कालेजों को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल होने पर अधिक ध्यान दिया गया है।
बता दें कि वर्ष 2017 की परीक्षा में जनपद में हाईस्कूल के 47043 तथा इंटरमीडिएट के 35835 कुल 82878 परीक्षार्थियों के लिए 213 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वर्ष 2018 की परीक्षा में हाईस्कूल में 49430, इंटरमीडिएट में 45381 कुल 94811 परीक्षार्थियों के लिए मात्र 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि पिछली वर्ष से छात्र संख्या 11933 अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
कालेजों की जारी सूची में दंडी स्वामी इंटर कालेज करीमगंज, श्रीराम इंटर कालेज जसवंतपुर, सर्वोदय इंटर कालेज रुहिला, आदर्श विद्या मंदिर इंटर कालेज राम नगर, वीरेंद्र सिंह इंटर कालेज बल्लमपुर तथा प्रकाश चंद्र स्मारक इंटर कालेज चतुरीपुर पूर्व से ही डिबार चल रहे हैं। जबकि एसजेएस उ.मा. वि. परतापुर को काली सूची में घोषित किया गया था।