{"_id":"59bd60924f1c1b7d688b4f75","slug":"71505583250-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से युवक की मौत
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
मृत्यु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर (कासगंज)।
थाना क्षेत्र के अमांपुर-मोहनपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत से आस पास के लोगों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने लोगों को शांत किया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हादसे का शिकार गौरव (10) पुत्र सरविंदर निवासी देवपुर हुआ। बताया गया कि छात्र साइकिल से स्कूल आता जाता था। वह कक्षा 3 का छात्र था। समीपवर्ती गांव कौंडऱा के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद अपराह्न 2 बजे छात्र साइकिल से वापस अपने गांव जा रहा था। तभी छात्र ईंटों भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक छात्र की मौत के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। दुर्घटना की खबर पर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। छात्र के गांव में दुर्घटना की खबर पहुंची तो गांव के लोग भी मौके पर आ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर वापस कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।