{"_id":"5989faea4f1c1bbb1a8b499a","slug":"71502214890-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बांधने जा रही महिला के आभूषण पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बांधने जा रही महिला के आभूषण पार किए
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। टेंपो से भाई को राखी बांधने जा रही वृद्ध महिला को टेंपो सवार महिला नशीली गोली खिलाकर आभूषण पार कर ले गई। बेहोशी की हालत में राहगीरों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव कपरेटा निवासी वृद्धा ग्याश्री पत्नी डोरीलाल रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने भाई दुर्गपाल निवासी शिकोहाबाद के राखी बांधने जा रही थी। टेंपो में बस स्टैंड के निकट एक महिला ने वृद्धा को नशीली गोली खिला दी। इससे वह टेंपो में अचेत हो गई और टेंपो में सवार जहरखुरान महिला उसके पास से जंजीर, कुंडल, सात सौ रुपये, मोबाइल आदि पार कर ले गई। बेहोश महिला को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नगला मंगली निवासी राहुल पुत्र वीरेंद्र ससुराल बहगो जैथरा जा रहा था लेकिन रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।