फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा लगाएगी जनता दरबार, तैयारियां जारी

भाजपा लगाएगी जनता दरबार, तैयारियां जारी

Thu, 13 Jul 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
भाजपा लगाएगी जनता दरबार, तैयारियां जारी
BJP
एटा। भारतीय जनता पार्टी जन समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 जुलाई से जनता दरबार लगाने जा रही है। इसमें आने वाली शिकायतों को अधिकारियों को अवगत कराकर उनका निस्तारण कराया जाएगा। दरबार के लिए तिथिवार नियुक्त जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों की सूची जिलाध्यक्ष ने जारी कर दी है।
विज्ञापन

जन शिकायतों और समस्याओं के निदान की भाजपा ने पहल शुरू कर दी है। जिला संगठन के नेतृत्व में प्रशासन की तर्ज पर जनता दरबार का आयोजन होगा। पार्टी के जनता दरबार में आने वाली शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इतना ही नहीं एक सप्ताह बाद इसके निस्तारण की प्रगति आख्या भी तैयार की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ ने 15 जुलाई से 31 जुलाई तक के दरबार प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें तीनों सांसद राजवीर सिंह राजू, मुकेश राजपूत, प्रो.रामशंकर कठेरिया के अलावा जिले के चारों विधायक विपिन वर्मा डेविड, वीरेंद्र सिंह लोधी, सत्यपाल सिंह राठौर और संजीव दिवाकर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


जनता दरबार में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इतना ही नहीं इनकी साप्ताहिक प्रगति समीक्षा भी की जाएगी। इससे जहां पीड़ितों को न्याय मिलेगा वहीं विभागाध्यक्षों की जबाव देही भी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ दिनेश वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed