फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ब्रज में मुक्त कराई जाएगी छतीसगढ़ की भूमि

ब्रज में मुक्त कराई जाएगी छतीसगढ़ की भूमि

Sat, 08 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
ब्रज में मुक्त कराई जाएगी छतीसगढ़ की भूमि

विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने कहा है कि ब्रज में छत्तीसगढ़ स्टेट की भूमि पर हुए कब्जों को मुक्त कराया जाएगा। इन पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला आदि का निर्माण कराया जाएगा।

वृंदावन के मोतीझील स्थित श्रीश्री धाम मंदिर के लोकार्पण समारोह में भाग लेने आए
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा कि नक्सलवाद की समस्या वर्षों पुरानी है। रमन सिंह और नरेंद्र मोदी की सरकारों ने नक्सलवाद पर अंकुश लगाया है। अब इस समस्या के समापन का आ गया है। पिछले कुछ वर्षों में ठोस प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन


परिणाम धीरे धीरे दिखने भी लगा है। छत्तीसगढ़ में बचे हुए नक्सलवाद को समाप्त करने को आरापार की लड़ाई लड़ी जाएगी। छत्तीसगढ़ की संपत्ति के रूप में ब्रज में जगह जगह भूमि है। इस पर कब्जे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रश्न पर विधान सभा अध्यक्ष का कहना था कि छत्तीसगढ़ की जमीनों का जल्दी ही चिह्नांकन कराया जाएगा। इसके बाद मुक्त कराई गई भूमि पर श्रद्धालुओं के लिए धर्मशालाओं का निर्माण कराया जाएगा।



इस मौके पर छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने पुरुषोत्तम महाराज के सान्निध्य में सपत्नीक पूजन अर्चना की। कन्हैया थोकदार, भगवत गौतम, प्रेम वल्लभ शर्मा, चेतन गौतम, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed