{"_id":"59481ebf4f1c1b083d8b468a","slug":"71497898687-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान जगन्नाथ 25 को करेंगे नगर भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान जगन्नाथ 25 को करेंगे नगर भ्रमण
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव को लेकर मंदिरों- देवालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर सेवायत और प्रबंध तंत्र रथ यात्रा को भव्यता और आकर्षक बनाने को हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
राधादामोदर मंदिर, राधाश्याम सुंदर मंदिर, राधा गोपीनाथ मंदिर, मदनमोहन मंदिर, गोकुलानंद मंदिर, राधारमण मंदिर सहित गौड़ीय संप्रदाय से जुडे़ देवालयों में जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।
परिक्रमा मार्ग स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा उत्सव आकर्षण का मुख्य केंद्र बिंदु होगा। 25 जून को प्राचीन जगन्नाथ मंदिर, राधागोपीनाथ, मदनमोहन और गोकुलानंद मंदिर से रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन
वहीं राधादामोदर, राधारमण और श्याम सुंदर मंदिर के रथ मंदिर प्रांगण में ही निकाले जाएंगे। दूसरी ओर गौड़ीय संप्रदाय से जुड़े देवालयों सहित नगर के ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर एवं सनेहबिहारी मंदिर में भी रथ यात्रा के दिन 25 जून को फूल बंगला सजाए जाएंगे। ठाकुर प्रतीकात्मक रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे।