{"_id":"593994d24f1c1b04258b45ac","slug":"71496945874-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षता लैब से कम होगी मातृ मृत्युदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षता लैब से कम होगी मातृ मृत्युदर
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
दक्षता लैब शुभारंभ मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मातृ एवं शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए जिला महिला अस्पताल में दक्षता लैब खुल गई है। गुरुवार को इसका उद्घाटन जिलाधिकारी ने किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में दक्षता कार्यशाला भी हुई।
कार्यशाला में जिलाधिकारी यशवंत राव ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्युदर कम करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि अधिकतर नवजात एवं मातृ मृत्यु प्रसव के दौरान अथवा कुछ घंटे बाद ही होती है। इसलिए प्रसव और उसके बाद जच्चा-बच्चा की देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाना अहम है।
इसके लिए केंद्र सरकार ने दक्षता नामक पहल शुरू की है। इसके तहत चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ नर्स एवं एएनएम की योग्यता में वृद्धि, साक्ष्य आधारित क्लीनिकल प्रैक्टिस को लागू करना, प्रसव कक्ष में एवं प्रसवोत्तर वार्डों में आवश्यक दवाएं व संसाधनों की उपलब्धता, एनएनएच टूल किट के मानकों को लागू किया जाना है।
विज्ञापन
मौके पर सीएमओ डा. शरद वर्मा, सीएमएस डा. एके उपाध्याय, एसीएमओ डा.जीपी शुक्ला, डा. कपिल पारासर, डा. रामकिशन, डा. हरिदत्त नेमी, डा. नीतू यादव, डा. शैलजा सचान, डा. निशिता यादव, डा. सपना चौहान, संजीव वर्मा, हिमांशी यादव आदि मौजूद रहे।