फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   70 quintals of drying chillies burnt

Agra News: सूख रही 70 क्विंटल मिर्च जली

Sat, 13 Apr 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
70 quintals of drying chillies burnt
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में न्यू ढोलना कालोनी में सड़क पर सूख रही 70 क्विंटल मिर्च में आग में जलकर राख हो गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।ग्राम मोहम्मदपुर निवासी परमानंद का कहना है कि उसने गांव में पट्टे पर खेत लेकर लगभग 50 बीघा खेत में मिर्च की फसल की थी। जिसे उसने मजदूरी पर तुड़वाया था। जिसे वह न्यू ढोलना कालोनी की सड़क पर लगभग 15 दिनों से धूप में सुखा रहा था। उसका आरोप है कि शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे किसी ने साजिश के चलते सूख रही मिर्च में आग लगा दी। जिससे रात में मिर्च जल गई। सुबह जब परिजन और ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। जली हुई मिर्च को देखकर परिजन परेशान हो गए। परमानंद ने बताया कि मिर्च के जलने से उसका लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed