फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   70.19 Lakh Cheating in Land Deal Assault Alleged After Demand for Registry

Agra: जमीन के सौदे में 70.19 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पीड़ित ने दर्ज कराई FIR; जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 28 Feb 2026 12:01 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 12:01 PM IST
सार

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में 2.50 करोड़ की जमीन का सौदा कर 70.19 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद बैनामा न करने का आरोप है। रकम वापस मांगने पर पीड़ित से मारपीट की गई, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
70.19 Lakh Cheating in Land Deal Assault Alleged After Demand for Registry
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में ट्रांस यमुना कॉलोनी, रामबाग के दीपक अग्रवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि विपक्षियों ने 2.50 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा कर 70.19 लाख एडवांस ले लिए। बैनामा नहीं करने पर रकम वापस मांगने पर मारपीट की गई।
विज्ञापन


पीड़ित दीपक ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया कि विजयनगर निवासी मोहन लाल अग्रवाल और सोहन लाल से उन्होंने कोतवाली क्षेत्र की जमीन का 2.50 करोड़ में एग्रीमेंट किया था। एडवांस रकम में 70.19 लाख दिए। छह माह बाद भी बैनामा नहीं किया गया। तगादा करने पर कई बार पंचायत हुई लेकिन रुपये वापस नहीं किए गए। वह बैंक के लोन की किस्त चुका रहे हैं।
विज्ञापन


26 जनवरी को वह विजयनगर में मित्र की दुकान पर बैठे थे। आरोपी और उनकी पत्नियां मेघा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, परिचित अमरनाथ अग्रवाल व दिलीप अग्रवाल निवासी विजयनगर व दो अन्य भी आए। आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed