{"_id":"69d0a8b4e6b62d95820183fb","slug":"7-trains-diverted-due-to-mega-block-in-north-railway-delays-expected-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: मेगा ट्रैफिक और ब्लॉक के चलते बदल गया इन 7 ट्रेनों का रूट, यात्रा में लगेगा अधिक समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें: मेगा ट्रैफिक और ब्लॉक के चलते बदल गया इन 7 ट्रेनों का रूट, यात्रा में लगेगा अधिक समय
Sat, 04 Apr 2026 11:29 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:29 AM IST
सार
मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते आगरा से गुजरने वाली 7 प्रमुख ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इससे यात्रियों का सफर लंबा होगा और कनेक्टिंग ट्रेन छूटने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते आगरा के रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आगरा होकर गुजरने वाली सात प्रमुख ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। इससे न केवल यात्रियों की यात्रा अवधि बढ़ेगी, बल्कि कनेक्टिविटी और समय प्रबंधन भी प्रभावित होगा।
रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम–भागलपुर विशेष (शुक्रवार व 10 अप्रैल) और 09452 भागलपुर–गांधीधाम विशेष को (रविवार) को मानक नगर, ऐशबाग और मल्हौर होकर चलाया जाएगा। इसी प्रकार 11080 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (शुक्रवार व 11 अप्रैल) भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। उन्होंने बताया कि 19168 बनारस–अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस (शनिवार, सोमवार, बुधवार व 10 अप्रैल) और 19166 डिब्रूगढ़–अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस (शुक्रवार, रविवार, मंगलवार व 11 अप्रैल) का रूट भी बदला गया है।
वहीं, 11123 ग्वालियर–बरौनी मेल (शुक्रवार से 11 अप्रैल) और 11124 बरौनी–ग्वालियर मेल (शुक्रवार से 10 अप्रैल) भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इन सभी ट्रेनों को ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशनों पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। आगरा के यात्रियों को खासतौर पर लखनऊ की ओर जाने वाली यात्राओं में अतिरिक्त समय लग सकता है, वहीं कनेक्टिंग ट्रेनों के छूटने का जोखिम भी बढ़ेगा। ऐसे में यात्री यात्रा से पहले ट्रेन का रूट और समय की अवश्य जांच लें।