{"_id":"5b5b52084f1c1b4f748b72de","slug":"7-people-killed-due-to-rain-in-braj","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज में बारिश बनी घरों के लिए आफत, छत गिरने से सात की मौत-कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज में बारिश बनी घरों के लिए आफत, छत गिरने से सात की मौत-कई लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने ब्रज क्षेत्र में जानमाल का भारी नुकसान पहुंचाया। कासगंज में सहावर के गांव सुजानपुर में बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। इससे उसमें दब कर तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां व अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके अलावा पटियाली के नगला मक्खन में भी एक मकान गिर गया। मृतकों में सौरभ (2), शर्मिला (7) और छाया (10) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शारदा देवी (38) और दो बच्चे सतेंद्र (11) व गौरी (4) घायल हो गए।
विज्ञापन
आगरा में बरहन गढ़ी बाजार के एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किरावली के नगला समसपुर में मकान गिरने से मां-बेटा घायल हो गए। खंदौली के बास इंदा में मकान गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए। फतेहपुर सीकरी में भी एक मकान जमींदोज हो गया।
विज्ञापन
एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नदराला निवासी शराफत खां की पांच वर्षीय बेटी फातिमा और अलमिका दोनों देर शाम को अपने घर पर मौजूद थी। उसी समय मकान की कच्ची दीवार अचानक गिर गई जिसके नीचे दोनों बहनें दब गई। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। इनमें फातिमा ने दम तोड़ दिया। जबकि अलमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जसरथपुर निवासी किसान रामकिशन पुत्र भगवान सिंह दबकर घायल हो गया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव छिकाउ में दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर, 12 वर्षीय बालिका की मौत। थाना नगला सिंघी के गांव नगला उदय में किशोर घायल हो गया। मैनपुरी में बेवर के गांव जैतपुर में मकान का लिंटर गिर पड़ा। इससे महावीर सक्सेना (55) की मौत हो गई। वहीं पत्नी सीमा देवी घायल हो गईं। मथुरा में वृंदावन में मकान की छत गिरने से दो लोग घायल हो गए। यमुना में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।