फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   7 candidates filed nominations on the last day, now total 12 candidates

Agra News: अंतिम दिन 7 प्रत्याशियों ने किए नामांकन, अब कुल 12 प्रत्याशी

Fri, 19 Apr 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
7 candidates filed nominations on the last day, now total 12 candidates
मैनपुरी। तीसरे चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। नामांकन के अंतिम दिन मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही अब कुल दाखिल नामांकन की संख्या 12 हो गई है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन




मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 19 अप्रैल नामांकन के लिए आखिरी तारीख थी। शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन कुल 7 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इसमें सर्व समाज जनता पार्टी के सुनील मिश्रा ने एक सेट में नामांकन किया। गांव बहसी निवासी सुनील मिश्रा इंटरमीडिएट पास हैं।
विज्ञापन


वहीं उनके अलावा 6 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किया। इसमें सुरेश चंद्र, अख्त्यार सिंह, प्रमोद कुमार पुत्र रामनाथ, प्रमोद कुमार पुत्र उदयप्रताप, रवींद्र सिंह और निर्दोष कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक-एक सेट में नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी प्रमोद कुमार जहां शहर के न्यू बस्ती देवपुरा निवासी हैं तो वहीं सुरेश चंद्र शहर के बंशीगौहरा के रहने वाले हैं। इसके अलावा प्रत्याशी अख्त्यार सिंह करहल क्षेत्र के गांव नगला धरम के रहने वाले हैं। अब नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की कुल संख्या 12 हो गई है। अब शनिवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11 बजे से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed