{"_id":"5ddd4f708ebc3e54df1397df","slug":"68-year-old-woman-dies-in-bulls-fight-on-the-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सड़क पर साड़ों ने मचाया उत्पात, बच्ची को बचाने में गई वृद्धा की जान, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सड़क पर साड़ों ने मचाया उत्पात, बच्ची को बचाने में गई वृद्धा की जान, तीन घायल
Wed, 27 Nov 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
जान देकर बचाई बच्ची की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के काला महल-पीपल मंडी रोड पर मंगलवार शाम को दो सांड़ों ने जमकर उत्पात मचाया। बेहद घने बाजार की मुख्य सड़क पर लड़ रहे दोनों सांड़ों ने पास से गुजर रही 68 साल की स्नेहलता पर हमला कर दिया, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गईं।
उनके साथ छह साल की बच्ची त्रिया गुप्ता भी थी, जिसे बचाने के चक्कर में वो गिर गई। अस्पताल में स्नेहलता की मौत हो गई। सांड़ों के हमले में दो स्कूटर सवार भी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है।
पीपल मंडी के पार्षद रवि बिहारी माथुर के मुताबिक सांड़ों के हमले में 31/21 गुलाबखाना निवासी महिला स्नेह लता की मृत्यु हो गई। उनके साथ स्कूटर सवार अमित भी घायल हैं, वहीं एक अन्य स्कूटर सवार को भी चोट आईं हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। छह साल की बच्ची त्रिया गुप्ता स्नेहलता के प्रयास से बच गई, हालांकि बच्ची को भी चोटें आईं हैं।

साड़ों की लड़ाई के दौरान बाजार हो गया बंद
सड़क पर लड़ते दोनों सांड़
- फोटो : अमर उजाला
काला महल में एक घंटे तक चली सांड़ों की लड़ाई के कारण दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। लड़ते लड़ते सांड़ जहां भी जाते, वहीं दुकानों को नुकसान पहुंचा। कई दुकानों के शटर में टक्कर मारी, वहीं सड़क से निकल रहे लोगों को भी सींग मारकर घायल कर दिया।
पार्षद रवि बिहारी माथुर ने बताया कि एक घंटे तक सांडों ने बाजार में उत्पात मचाया। वह पशु चिकित्साधिकारी से कई दिनों से पीपलमंडी में 15 से 20 सांड़ों के आतंक की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन यहां इन्हें पकड़ने के लिए कैटल कैचर नहीं भेजा गया।