फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6658 cases disposed of in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6658 वादों का हुआ निस्तारित

Sat, 10 Jul 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
6658 cases disposed of in National Lok Adalat
फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को जिला न्यायालय प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 6658 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के माध्यम से कराया गया। समझौते की पांच करोड़ 40 लाख 73 हजार पचास रुपये धनराशि तय की। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान काउंटर पर वाद निस्तारण करने के लिए आने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायालय के केंद्रीय सभागार में प्रशासनिक न्यायमूर्ति फिरोजाबाद जजशिप इलाहाबाद उच्च न्यायालय अजय भनोट ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। अपर जिला जज महेश नौटियाल ने प्रशासनिक न्याय मूर्ति अजय भनोट का स्वागत किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी आजाद सिंह ने अभी तक किए प्रयासों की जानकारी दी। जिला जज संजीव फौजदार ने तीन वाद निस्तारित करके 5,22,963 रुपये, राजेश कुमार सिंह के न्यायालय ने 27 वाद निस्तारण कर 1,54,30,000 रुपये तथा परिवार न्यायालय के द्वारा वैवाहिक के 78 वादों को निस्तारण कराया। जनपद न्यायालय में 1817 वादों का निस्तारण करके 16,20,3,063 रुपये बैंक की प्रीलिटीगेशन के 768 वादों का निस्तारण करके 2,62,71,799 रुपये व बीएसएनएल के प्रीलिटीगेशन के 99 वादों के निस्तारण कर 1,72,208 रुपये तथा राजस्व न्यायालयों 3974 वाद निस्तारण करके 1,14,25,980 तय किए गए। उस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में 6658 वादों का निस्तारण करके 5,40,73,050 धनराशि तय की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, महासचिव देवेंद्र सिंह यादव,मोटर दुर्घटना के पीठासीन अधिकारी राजेश कुमार सिंह, परिवार न्यायालय के पीठासीन अधिकारी एसएन त्रिपाठी, नगर आयुक्त विजय कुमार व एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव,एसपी सिटी मुकेशचंद्र श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed