फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6608 people were vaccinated if vaccine was found

वैक्सीन मिली तो 6608 लोगों का किया गया टीकाकरण

Sat, 03 Jul 2021 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
6608 people were vaccinated if vaccine was found
मैनपुरी। वैक्सीन मिली तो जिले में टीकाकरण की गति भी तेज हो गई। शनिवार को जिले के 80 सत्रों पर 6608 लोगों का टीकाकरण किया गया। 80 लोगों ने जांच भी कराई। शनिवार को जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात जिले में 13 हजार डोज वैक्सीन प्राप्त हुई। इसके बाद शनिवार को जिले के सभी 80 सत्रों पर टीकाकरण का कार्य किया गया। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चले टीकाकरण कार्य में जिले में 6608 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जिले के लिए यह अच्छी खबर है कि पिछले 24 घंटे में जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 80 लोगों की जांच कराई गई। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले के लोगों से अपील की है कि करोनो से लड़ाई में सभी सहयोग प्रदान करें। 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरावली में 750 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
कुरावली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनेंद्र सिंह चौहान की देख रेख में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के साथ ही ग्रामीण अंचल में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 750 लोगों ने टीकाकरण कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed