फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   66 static magistrates and 18 sector magistrates will be deployed UP Board Exam 2025

UP Board Exam 2025: नकलचियों की खैर नहीं! पांच सचल दस्ते... 66 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी रहेगी निगाह

Thu, 20 Feb 2025 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Feb 2025 11:53 AM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आगरा को छह जोन में बांटा गया है।  66 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा होगी।

 

विज्ञापन
66 static magistrates and 18 sector magistrates will be deployed UP Board Exam 2025
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को 6 जोन में बांटा गया है। परीक्षा के लिए 166 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। बृहस्पतिवार को सूरसदन में डीएम बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा और सूचनाएं सार्वजनिक करेंगे।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा के लिए 166 केंद्र बने हैं। 24 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। नकल रोकने और व्यवस्थित ढंग से परीक्षा कराने के लिए 166 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। छह जोन के लिए एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं। 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए हैं। ये केंद्रों पर नजर रखेंगे। अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।
विज्ञापन



परीक्षा में नकल रोकने के लिए बने पांच सचल दल
 यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 166 केंद्रों पर होगी। इनमें नकल और अनियमितताएं रोकने के लिए 5 सचल दल बने हैं। इसमें डीआईओएस चंद्रशेखर, डीआईओएस-द्वितीय विश्वप्रताप सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी विनय तिवारी और जिला बेसिक अधिकारी जितेंद्र गोड प्रभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके नेतृत्व में तीन-तीन सदस्य हैं। डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि सचल दल की सूची शासन और बोर्ड को भी भेज दी गई है। सभी सचल दल सुबह 6 बजे से ही डीआईओएस कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। सचल दल निरीक्षण के वक्त डबल लॉकर अलमारी, उत्तर पुस्तिकाओं का लॉक रजिस्टर समेत अन्य सभी की जांच करेंगे। टीम में महिला शिक्षक भी हैं, जो छात्राओं की जांच करेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed