फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   66 percent voting in 2nd phase

दूसरे चरण में 66 प्रतिशत मतदान

Fri, 16 Oct 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Fri, 16 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
66 percent voting in 2nd phase
जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के दूसरे चरण के कुल 1554 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला गुरुवार को मतदाताओं ने कर दिया है। वोटरों ने खूब उत्साह दिखाया और उम्मीद के मुताबिक, 66 फीसदी मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से लाइन लगी थीं। दिन चढ़ने के साथ वोटिंग प्रतिशत बढ़ता गया। खेरागढ़ में मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई, लेकिन कोई बड़ी घटना न होने से प्रशासन ने चैन की सांस ली है। मतपेटिकाएं मतगणना केंद्रों में जमा कर दी गई हैं। एक नवंबर को पेटिकाएं खोली जाएंगी।
विज्ञापन

खेरागढ़ में सुबह नौ बजे 10 प्रतिशत, 11 बजे 14 प्रतिशत और एक बजे 39 प्रतिशत मतदान पूरा हुआ। एक ओर जहां बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी। वहीं, दूसरी ओर दावेदार और उनके समर्थक वोटरों को वोट डलवाने के लिए उनके घर से लाने में लगे थे। मतदान को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना नजर आया। उप जिलाधिकारी एमपी सिंह के निर्देशन में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की टीम दिन भर मतदान केन्द्रों का चक्कर लगाती रही।
विज्ञापन

अकोला विकास खंड में सुबह सात बजे से ही बूथों पर लाइनें लगना शुरू हो गईं। क्षेत्र के लोगों में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। अकोला में पूर्वाह्न 11 बजे तक लगभग 33 प्रतिशत, रामनगर में 12 बजे तक 34 प्रतिशत, नगला जयराम में 12:30 बजे तक 40 प्रतिशत, शंकरपुर में एक बजे तक 52 प्रतिशत, नगला कारे में 1:30 बजे तक 53 प्रतिशत और नगला परिमाल में दो बजे तक 55 प्रतिशत तक मतदान हुआ। शाम चार बजे तक कुल 69 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंया में सुबह धीमी गति से मतदान शुरू हुआ। जिला पंचायत के वार्ड 32, 33, 34, 35 और क्षेत्र पंचायत की 82 सीटों पर मतदान हुआ। सैंया में सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत, जाजऊ में 18 प्रतिशत, सिलोखर में सुबह 10 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 64 फीसदी वोट पड़े। लादूखेड़ा में लगभग 55 फीसदी मतदान हुआ।

जगनेर में धीमी गति के साथ मतदान शुरू हुआ। यहां ज्यादातर बुजुर्ग मतदाताओं ने पहले वोट डाले। दोपहर एक बजे तक 47 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शाम पांच बजे तक कुल 67 फीसदी वोट डाले गए।
इनबाक्स...
ये रही मतदान की स्थिति
ब्लाक    09 बजे    11 बजे    01 बजे   03 बजे    05 बजे
सैंया    14    28    46    61    66.5 प्रतिशत
खेरागढ़    10    24    39    54    68  प्रतिशत
जगनेर    12    28.28    47    58.6    65.25 प्रतिशत
अकोला    12    20    30    55    65 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed