फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   65 bags of fake DAP recovered, warehouse sealed

Agra News: नकली डीएपी के 65 बैग बरामद, गोदाम किया सील

Fri, 10 Oct 2025 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
65 bags of fake DAP recovered, warehouse sealed
कासगंज। जिले में चल रही डीएपी की किल्लत के बीच नकली खाद तैयार करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। नकली डीएपी बिक्री की सूचना मिलने पर सदर एसडीएम संजीव कुमार व जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने टीम के साथ कार्रवाई की।
विज्ञापन

इसमें एक लोडर वाहन से नकली डीएपी खाद की 65 बोरियां बरामद की गईं वहीं गोदाम से भी नकली खाद व पैकिंग मैटेरियल सहित अन्य सामान बरामद किया है। गोदाम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि नकली डीएपी खाद बिक्री की जानकारी मिलने पर जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार बलवंत उपाध्याय एवं सोरोंजी पुलिस की टीम बनाकर कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सोरोंजी मार्ग पर कलेक्ट्रेट गेट पर एक लोडर वाहन को रोक कर चेक किया गया। उसमें कृभकों विनिर्मित डीएपी खाद की 65 बोरियां लोड थीं। वाहन चालक आकाश निवासी मोहल्ला नगला ने बताया कि वह जगदीश के गोदाम से रेलवे फाटक सोरोंजी से खाद लोड करके लाया है। यह डीएपी शहर में उतरनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक पर कोई कागजात भी नहीं थे। कृषि विभाग के अधिकारियों ने तत्काल नकली खाद को जब्त करके परीक्षण के लिए नमूने एकत्रित किए। रात के समय जगदीश के गोदाम का निरीक्षण किया। जहां नकली खाद तैयार करने की सामग्री, पैकिंग मैटेरियल, सिलाई मशीन व अन्य सामान बरामद किया गया। टीम ने रात के समय गोदाम सील कर दिया।

बदरिया में 800 खाली बोरियां, कच्चा माल मिला
इसके अलावा बदरिया के अखाड़ा चौराहा पर भी एक गोदाम था। इस गोदाम पर भी छापा मारा गया। बदरिया के गोदाम को भी सील कर दिया गया। ग्राम नगला बंजारा में भी खाद के अवैध भंडारण की सूचना पर छापा मारा गया। इस गोदाम में 800 खाली बोरियां, सिलाई मशीन, पांच बोरियों में भरा कच्चा माल सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
टीम ने सभी गोदाम सील कर दिए। अब जब्त हुई नकली खाद के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। आवश्यक वस्तु अधिनियम में वाहन चालक आकाश व गोदाम संचालक जगदीश के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


वर्जन-
- वाहन से नकली डीएपी की 65 बोरियां एवं गोदाम में 32 बोरियां बरामद हुईं हैं। इसके अलावा पैकिंग मैटेरियल, खाली बोरियां व अन्य सामान बरामद हुआ है। आवश्यक वस्तु अधिनियम में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी
- डॉ. अवधेश मिश्र, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed