फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   64 examiners will not be able to evaluate the copies of UP board exams in Agra Circle

आगरा मंडल के 64 परीक्षक डिबार: नहीं कर सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों मूल्यांकन

Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
सार

आगरा मंडल के 64 परीक्षकों को डिबार कर दिया गया है। इनमें सबसे अधिक 50 परीक्षक मैनपुरी के हैं। आगरा के 13 और मथुरा के एक परीक्षक को डिबार किया गया है। 

विज्ञापन
64 examiners will not be able to evaluate the copies of UP board exams in Agra Circle
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मंडल के 64 परीक्षक यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन नहीं कर सकेंगे। उन्हें परीक्षा के अन्य पारिश्रमिक कार्यों से वंचित किया गया है। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से जारी सूची मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेज दी है।

विज्ञापन

 
आगरा के 13 परीक्षक डिबार किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से डिबार किए गए परीक्षकों की सूची जिले के पांचों मूल्यांकन केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई है। उप नियंत्रकों से अपेक्षा की गई है कि वह सुनिश्चित करें कि किसी डिबार परीक्षक की ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में न लगे। 

विज्ञापन

आगरा में इन केंद्रों के परीक्षक हुए डिबार

जिले में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बरहन के विनोद कुमार शुक्ला, एसएसपीआर इंटर कॉलेज, अछनेरा के देवेंद्र कुमार द्विवेदी, डीएवी इंटर कॉलेज, कुंडौल के अर्जुन सिंह धाकरे, केसीसीएस इंटर कॉलेज, धिमश्री के नरेंद्र कुमार चाहर व महाराज सिंह त्यागी, चंद्रा बालिका विद्यापीठ इंटर कॉलेज की सुधा वर्मा, श्री नर्मदा देवी कन्या इंटर कॉलेज, अजीजपुर के हरेंद्र कुशवाह, चुन्नीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगदा, बरौली अहीर के पंकज शर्मा (लिपिक), श्री डीपी सिंह इंटर कॉलेज, पिनाहट के मुनेश शर्मा व वीरेंद्र कुमार और महेंद्र सिंह पचौरी इंटर कॉलेज, बुर्ज अतिबल, बरहन के श्रीकांत को डिबार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी के 50 परीक्षक सूची में 
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल के मुताबिक मंडल में कुल 64 परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य व अन्य परीक्षा के पारिश्रमिक कार्यों से डिबार किया गया है। सर्वाधिक 50 परीक्षक मैनपुरी जिले के हैं। आगरा के 13 और मथुरा के एक शिक्षक का नाम सूची में है। फिरोजाबाद का कोई शिक्षक सूची में नहीं शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed