फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गर्मी का प्रकोप : विद्यालय में बेहोश हुए दो छात्र

गर्मी का प्रकोप : विद्यालय में बेहोश हुए दो छात्र

Wed, 01 May 2019 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
गर्मी का प्रकोप : विद्यालय में बेहोश हुए दो छात्र
गर्मी का प्रकोप : विद्यालय में बेहोश हुए दो छात्र - फोटो : अमर उजाला
एटा। चटक धूप-गर्मी को लेकर स्कूल के समय में परिवर्तन की मांग पर प्रशासनिक उदासीनता बच्चों पर भारी पड़ रही है। स्कूल पहुंच रहे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। बुधवार को शीतलपुर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो छात्र बेहोश हो गए। उन्हें आनन फानन अभिभावकों को बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

46 डिग्री तापमान मासूमों पर भारी पड़ रहा है। स्कूल पहुंच रहे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इसके चलते जहां स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति गिर रही है। वहीं बच्चों के बीमार होने से अभिभावक भी परेशान हैं। बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला फरीद में गर्मी से परेशान हुए नौ साल के श्रालू और 11 साल के सूरज के अचानक पेट दर्द शुरू हुआ और वह बेहोश हो गए। प्रधानाध्यापक लोकपाल सिंह यादव ने आनन फानन अभिभावकों को मामले की जानकारी देते हुए बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिले के अन्य स्कूलों में बच्चों में उल्टी, दस्त आदि जैसी बीमारियां सामने आ रहीं हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले अभिभावकों ने जिला प्रशासन से विद्यालय का समय बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

समय बदलने की मांग तेज
एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आईपी पांडेय से मुलाकात कर परिषदीय स्कूलों में समय परिवर्तन के लिए ज्ञापन सौंपा। शिक्षक नेता लोकपाल सिंह यादव के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चटक धूप एवं गर्मी एवं हीट स्ट्रोक से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में छात्रहित में अन्य जिलों की भांति जनपद में भी स्कूलों का समय बदलने की मांग दोहराई। प्रतिनिधिमंडल में प्रवीन यादव, राहुल कुमार, अवधेश यादव आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed