फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लोगों को विधिक सहायता दें पीएलवी

लोगों को विधिक सहायता दें पीएलवी

Fri, 19 Apr 2019 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
लोगों को विधिक सहायता दें  पीएलवी
लोगों को विधिक सहायता दें पीएलवी - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। देहात में अभी भी लोगों को विधिक जानकारी नहीं है। पैरालीगल वॉलंटियर लोगों को विधिक जानकारी देने के साथ ही विधिक सहायता भी दें। यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तेंद्रपाल ने कहीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में शुक्रवार को पैरालीगल वॉलंटियर की बैठक हुई। प्राधिकरण सचिव ने कहा आम आदमी को कानून की जानकारी नहीं होने से उसका आम तौर पर शोषण होता है। आम आदमी को विधिक जानकारी और सहायता की जरूरत होती है। पैरालीगल वॉलंटियर इसमें आम आदमी की मदद करें।
विज्ञापन


समस्या होने पर प्राधिकरण की मदद लें। सीएससी के जिला समन्वयक शिशुपाल सिंह ने कहा पीएलवी संबंधित सीएससी पर नियमित रूप से पहुंचें। पीएलवी संबंधित सीएससी पर रोजाना कम से कम पांच मामले पंजीकृत कराएं। उन्होंने पीएलवी को लॉगइन आईडी तथा पासवर्ड की भी जानकारी देकर पीएलवी की शंकाओं का समाधान भी किया। इस मौके पर प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी आराधना शर्मा, पैरालीगल वालंटियर पलक शर्मा, गुंजन कुमारी, रवींद्र कुमार, रामानंद, वीरसिंह, सुशील कुमार, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed