{"_id":"5c7ff811bdec22141e221e3d","slug":"61551890449-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगा यूपी बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगा यूपी बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब आठ मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जनपद में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं विभिन्न जनपदों से अब मथुरा आने लगी हैं। बुधवार को कई जनपदों की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के दिशानिर्देशों के तहत बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 8 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए जनपद में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
सबसे बड़ा मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज मथुरा को बनाया गया है। यहां हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अलावा किशोरी रमण कन्या इंटर कालेज और किशोरी रमण इंटर कालेज को भी मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षक की सूची भी संबंधित विद्यालयों को भेज दी है। जिलाविद्यालय निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि बोर्ड के दिशानिर्देश के तहत मूल्यांकन कार्य की तैयारी की जा रही हैं।