फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   चालक से पौने दो लाख की नकदी और मोबाइल लूटा

चालक से पौने दो लाख की नकदी और मोबाइल लूटा

Mon, 25 Feb 2019 09:05 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Mon, 25 Feb 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
चालक से पौने दो लाख की नकदी और मोबाइल लूटा
डेमो - फोटो : डेमो
नंदगांव/बरसाना (मथुरा)। नंदगांव बरसाना रोड पर रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने टाटा 407 के चालक से एक लाख 72 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश गाड़ी की चाबी भी निकालकर ले गए। देर रात बरसाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


थाना कामां जिला भरतपुर राजस्थान निवासी तौफीक टाटा 407 का चालक है। तौफीक रविवार की शाम को आगरा में मुर्गे बेचकर कामां (राजस्थान) लौट रहा था। जब वह कोकिलावन के समीप पहुंचा तो यहां पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गाड़ी को हाथ देकर रुकवाने का प्रयास किया। तौफीक ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी का पीछा किया। बाइक सवार बदमाशों ने नंदगाव निकलते ही कामां रोड़ पर गाड़ी को रुकवा लिया।
विज्ञापन


गाड़ी के रुकते ही बाइक सवार बदमाश टाटा 407 में ड्राइवर सीट पर पहुंच गए और तौफीक पर तमंचा तान दिया। परिचालक राधे को भी एक बदमाश ने पकड़ लिया। दोनों के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने तौफीक से 1 लाख 70 हजार रुपये और जेब में रखे लगभग 2200 रुपये के साथ मोबाइल फोन को लूट लिया। नकदी लूटने के बाद बदमाश टाटा 407 की चाबी भी निकालकर ले गए। तौफीक ने घटना की जानकारी गाड़ी के मालिक कामां निवासी कमल को दी। कमल मौके पर पहुंच गए। पीड़ित बरसाना थाने पर पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। वारदात का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।


घंटों भटकते रहे चालक-परिचालक

वारदात तो शाम को सात से साढ़े सात बजे के बीच की है लेकिन पुलिस को देर रात पता चला। चालक के पास मोबाइल भी नहीं था। वहां से किसी तरह नंदगांव पहुंचे और अपने मालिक को फोन किया। पुलिस की जानकारी दी गई। रात को करीब बारह बजे मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed