फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गन्ना मिल की खामी दूर करने को लगाई विशेष इंजीनियरों की टीम

गन्ना मिल की खामी दूर करने को लगाई विशेष इंजीनियरों की टीम

Sat, 05 Jan 2019 10:26 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
गन्ना मिल की खामी दूर करने को लगाई विशेष इंजीनियरों की टीम
चीनी मिल अभी नहीं तैयार, 10 दिन और टल सकता है पिराई सत्र - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। न्यौली चीनी मिल में जब चौथी बार खामी आई तो मिल प्रशासन ने गाजियाबाद से इंजीनियरों की टीम को लगाया। शनिवार सुबह 4 बजे मिल का चक्का घूम गया और फिर से गन्ने की पेराई शुरू हो गई। 6 सदस्यीय इंजीनियरों की टीम फिलहाल मिल में ही डेरा डाले रहेगी।
विज्ञापन

चीनी मिल एक पखवाड़े में चार बार खराब हो चुकी है जिससे किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई। किसानों की समस्या को देखते हुए मिल प्रशासन काफी गंभीर है। नवागत मिल प्रबंधक ने विशेष इंजीनियरों की टीम मिल की खामी दूर करने के लिए बुलाई है। गाजियाबाद से पहुंची 6 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार रातभर काम किया। खामी दूर करने का काम किया। इसके बाद शनिवार सुबह 4 बजे चीनी मिल का चक्का घूम गया। मिल ने गन्ने की पेराई शुरू कर दी और फिर सभी 28 खरीद केंद्रों पर गन्ने की खरीद के निर्देश जारी कर दिए। शनिवार को दिन भर गन्ने की खरीद की गई। गन्ना खरीद शुरू हो जाने से किसानों को एक बार फिर से गन्ना बिक्री की आस जाग उठी है, लेकिन बार बार आ रही तकनीकि खामी से किसान चिंतित भी हैं।
विज्ञापन

आंकड़े-
- 4 करोड़ रुपये की गन्ना खरीद कर चुकी है मिल।
- 80 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का तय किया गया है लक्ष्य।
- 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में अभी भी खड़ी है गन्ने की फसल।

- गाजियाबाद से विशेष इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया है। शनिवार सुबह मिल में पेराई शुरू हो गई। उम्मीद है कि अब व्यवस्थित रूप से पेराई होती रहेगी। ओमकार सिंह बिहाल, महाप्रबंध, न्यौली चीनी मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

- न्यौली चीनी मिल के बॉयलर में फंसी चीनी जम गई थी। बॉयलर सही तरह से वाष्प नहीं बना पा रहा था। गन्ने की खरीद की जा रही है। ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed