{"_id":"5bf8371fbdec2241754a24b3","slug":"61542993695-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भया आनंद जगत बिच, कल तारण गुरुनानक आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भया आनंद जगत बिच, कल तारण गुरुनानक आया
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के मोहल्ला पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा साहेब में गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व के रूप में धूमधाम के साथ मनाई गई। यहां पहुंचे सिख समाज के लोगों ने शबद कीर्तन किया। गुरुनानक के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहां प्रधान रविंद्र सिंह ने गुरुनानक देव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। बताया कि गुरुनानक देव का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को सन 1469 में तलबंडी नामक गांव में हुआ था।
उस जगह का नाम वर्तमान में ननकाना साहेब के नाम से जाना जाता है। गुरुनानक ने 20 रुपये में लंगर का आयोजन किया था जो प्रथा आज भी चल रही है। शबद कीर्तन के दौरान प्रधान ने जीती नोखंड मेदनी सतिनाम दा चक्र चलाया, भया आनंद जगत बिच, कल तारण गुरुनानक आया का संदेश दिया। शुक्रवार को प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पंजाबी कालोनी स्थित गुरु गोविंद सिंह लंगर हाल में अटूट लंगर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी, सुमंत गुप्ता, हरदीप सिंह, नरेंद्र कालडा, बॉबी छावड़ा, राजेश अरोरा, महेंद्र सिंह, हरवंश सिंह, रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, केअर सिंह, हरवंश सिंह, हरभजन, सनी चांदना, अरविंद सिंह, जसवीर सिंह, भगत सिंह, गुरुदीप सिंह, दलीप सिंह, प्रिंस छावाड़ा, रौनक, पारस, पीयूष, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।