{"_id":"5bc4c493bdec2269602c4444","slug":"61539622035-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पीड़ित महिला की नोएडा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पीड़ित महिला की नोएडा में मौत
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/मिरहची। जिले में बुखार जानलेवा साबित हो रहा है। जहां डेंगू पीड़ित महिला की मौत उपचार के दौरान नोएडा में हुई है। वहीं बुखार के चलते पिछले एक सप्ताह में दो मासूम बच्चों भी मौत की नींद सो चुके हैं। इसके अलावा गांव में छह से अधिक महिला-पुरुष चारपाई पर पड़े हुए है।
दरअसल, मारहरा कस्बा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर सिलौनी में पिछले दस दिन से घर-घर में बुखार से पीड़ित महिला पुरुषों की चारपाई पड़ी हुई है। इनमें से सादरा पत्नी बाबू खां को दस दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद सादरा ने मिरचही से दवा ली। मगर कोई फायदा नहीं हुआ। निजी चिकित्सक ने डेंगू बताकर रेफर कर दिया। परिवार के लोग नोएडा ले गए। जहां सादरा की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले गांव के ही गुड्डू (18 माह) पुत्र फिरोज और सैफ (02 माह) पुत्र ताज मोहम्मद की मौत बुखार से हुई है। वहीं हजारा बेगम पत्नी लाल खां और ज्ञान मोहम्मद पुत्र रियासत बुखार से पीड़ित है। लगातार गांव में बुखार से हो रही मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।
शिकायत के बाद भी गांव नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
गांव में घर घर में बुखार से महिला पुरुष और बच्चों के पीड़ित होने पर स्वास्थ्य विभाग को अवगत करा दिया गया है। मगर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।