{"_id":"5b8eb8c7867a55487b0692ad","slug":"61536080071-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट काटने पर छात्रों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट काटने पर छात्रों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
लाइट काटने पर छात्रों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। पीजी कालेज के छात्रावास की लाइट काट जाने पर मंगलवार को छात्र आक्रोशित हो गए। छात्रों ने कालेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ कर प्रदर्शन किया।
छात्रों का आरोप है कि कालेज प्रशासन छात्रों के हितों की अनदेखी कर रहा है। समय से बिजली के बिल का भुगतान नहीं कराया जता, जिसके चलते बिजली विभाग ने लाइट काट दी है। लाइट कट जाने से छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। छात्र अन्य समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं। कालेज प्रशासन शीघ्र बिल जमा कराए, जिससे लाइट चालू हो सके। यदि ऐसा नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन को मजबूर होंगे। प्राचार्य डा. डीएस चौधरी ने बताया कि कालेज प्रबंधतंत्र के द्वारा बिल का भुगतान किया जाता है जिससे प्रक्रिया में समय लगने के कारण विभाग ने छात्रावास की लाइट काट दी है। बिल के भुगतान कराए जाने की व्यवस्था कराई जा रही है। शिक्षकों के समझाने पर छात्रों ने कालेज के गेट का ताला खोल दिया। प्रदर्शन करने वालों में हिमांशु, शिवम शाक्य, ममतेश, शिवम यादव, देव सिंह शर्मा, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, आलोक, आकाश, राजीव, राजेश, प्रवीन कुमार व रंजीत सिंह शामिल रहे।