{"_id":"5b8be41d42c79246400abc94","slug":"61535894557-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बंदियों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बंदियों की हालत बिगड़ी
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला कारागार में रविवार को दो बंदियों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ आए पुलिसकर्मियों ने बताया कि जेल अस्पताल से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। एक बंदी को पेट दर्द की शिकायत थी तो दूसरे की नाक से खून बह रहा था। थाना दन्नाहार के गांव चौरासी निवासी अंकुर वर्ष 2017 में एक हत्याकांड के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध है।
वहीं, औंछा के गांव छतारी निवासी गोविंद कुमार छेड़खानी के मामले में 2017 में जेल भेजा गया था। रविवार की सुबह दोनों ही बंदियों की तबीयत खराब होने के बाद जेल अस्पताल में उपचार कराया गया। अंकुर की नकसीर फूट गई थी। वहीं, महेंद्र को पेट में दर्द की शिकायत थी। उपचार से लाभ न मिलने के बाद सुबह दोनों को बंदीरक्षक जिला अस्पताल लेकर आए। बाद में उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।