{"_id":"5b1414bd4f1c1b9c6e8b60c2","slug":"61528042685-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटों से 500 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटों से 500 गांवों की बिजली गुल
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आगरा रोड पर खर्रा पावर हाउस के पास 132 केवीए का टावर टूटने से दन्नाहार सब स्टेशन से जुड़े 500 गांवों की 36 घंटे से बिजली गुल है। देहात में भी पानी के लिए मारामारी मची हुई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए कर्मचारियों की दो टीमें और काम में लगाई गई हैं।
आगरा रोड पर खर्रा केे पास बन रहे पावर हाउस के पास 132 केवीए का टावर शुक्रवार की रात टूट गया था। टावर टूटने से बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई। रात में ग्रामीणों को बिजली गुल होने के संबंध में पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार की सुबह से कर्मचारी टूटे टावर को सही करने में जुटे, लेकिन देर रात तक टावर सही नहीं हो सका। बिजली गुल होने से देहात में लोगों का आक्रोश बढने लगा।
रविवार की सुबह अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा के निर्देशन में दो टीमें और काम में लगाई गईं। विभाग की मंशा है कि रविवार की रात तक टावर सही कराकर क्षेत्र में आपूर्ति चालू करा दी जाए। काम के निरीक्षण के लिए एसडीओ तथा जेई की एक विशेष टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
घिरोर में 36 घंटे से बिजली गुल होने से रविवार को लोग टंकी के पानी की सप्लाई लेने को लाइन में लगे नजर आए। रविवार की शाम को टंकी भी खाली हो गई। आम तौर पर लोग टंकी की सप्लाई नहीं लेते हैं। रविवार को टंकी के पानी के लिए मारामारी रही।
टावर टूटने से दन्नाहर सब स्टेशन के फीडर दन्नाहार, घिरोर, शाहजहांपुर, कुचेला, ज्योंति, मनौना, औंछा, नगला जुला, खर्रा, कीरतपुर, आईटीआई फीडर से जुड़े 500 गांव प्रभावित हुए हैं। बिजली गुल होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।