{"_id":"5b12d3544f1c1b614d8b45eb","slug":"61527960404-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहल में रंजिश में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करहल में रंजिश में मारी गोली
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। गांव कंझरा में पड़ोसी गांव के नामजद लोगों ने युवक को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया।
घायल के चचेरे भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव कंझरा निवासी शिवराखन शनिवार की सुबह घर में था।
आरोप है कि तभी पड़ोसी गांव नगला टांक निवासी राम बहादुर, विनय, अमरपाल, सुधापाल डंडों और असलाह लेकर घर में घुस आए। आते ही गाली गलौज करते हुए डंडा से मारना पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान एक हमलावर ने तमंचा से शिवराखन के गोली मार दी। गोली कमर के पास लगते ही वह जमीन गिर गया। चीख पुकार सुनकर जब ग्रामीण जमा हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
सूचना देने के कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सको ने सैफई रेफर कर दिया। घटना की रिपोर्ट घायल के चचेरे भाई रामनरायन ने दर्ज कराई है।
वारदात रंजिश के चलते अंजाम दी गई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।