{"_id":"5aff0e994f1c1b1a5e8b57f6","slug":"61526664857-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार बदमाशों को तलाशने में नाकाम पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार बदमाशों को तलाशने में नाकाम पुलिस
Updated Fri, 18 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
अमांपुर और सहावर के डकैती के मामले के फरार बदमाशों की गिरफ्तारी करने में पुलिल नाकाम है। हालांकि कई जगहों पर दबिश भी दी गई हैं। अमांपुर और सहावर पुलिस ने बरेली की भमौरा थाना पुलिस से फरार बदमाशों का ब्यौरा एकत्रित किया है। जिले की पुलिस भमौरा पुलिस से सामंजस्य स्थापित करके बदमाशों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में पुलिस टीमों को बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अमांपुर और सहावर में हुईं डकैती की वारदातों का बरेली के भमौरा थाना पुलिस ने राजफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की लेकिन स्थानीय पुलिस को फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोई कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस की पूछताछ में 12 अन्य बदमाशों के नाम प्रकाश में आए हैं। भमौरा पुलिस के खुलासे की सूचना पर तुरंत ही सहावर के सीओ एवं अमांपुर और सहावर के इंस्पेक्टर रवाना हुए थे। उन्होंने भमौरा पुलिस से पूछताछ का पूरा ब्यौरा हासिल किया। कौन कौन बदमाश प्रकाश में आए हैं उनके नाम भी एकत्रित किए। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ भी की गई, लेकिन कासगंज पुलिस अब इन बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और माल बरामद करेगी। अभी तक डकैती की घटनाओं से जुड़ा कोई भी माल पुलिस ने बरामद नहीं किया है। डकैती पीड़ित इस राजफाश के साथ माल की बरामदगी की मांग भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक माल की बरामदगी नहीं होती तब तक राजफाश कैसे माना जाए। बरेली से लौटकर सहावर के सीओ और इंस्पेक्टर ने डीआईजी ने पीयूष कुमार श्रीवास्तव को एकत्रित की गईं सूचनाओं की जानकारी दी।
डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दविशें दे रहीं हैं। शीघ्र ही बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस की टीमें प्राथमिकता से इस कार्य में जुटीं हैं।