फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   उपद्रवियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज

उपद्रवियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज

Sat, 12 May 2018 11:35 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज
Kasaganj police in the search of a nomad gang - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। सहावर में डकैती के बाद हुए उपद्रव के मामले में दस आरोपियों को नामजद करते हुए 100-125 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया है। सहावर थाने के एसआई दीप चंद्र ने बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट, तोड़फोड़, 7 सीएलआर एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। एसआई ने विपिन दीक्षित पुत्र पिंकी डाक्टर, खुर्रम पुत्र पुतन, आशीष पुत्र दिनेश, मुनेंद्र पुत्र शारदा यादव एवं सुनील धीमर, नरेंद्र सिंह, बंटी बघेल, श्रीकांत, ओम उर्फ आशू और मृतक परिवार के एक रिश्तेदार मुकेश बघेल को नामजद किया गया है। वहीं 100-125 अज्ञात लोग दर्शाए गए हैं। एफआईआर में शव सहावर के मैन चौराहे पर रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस पार्टी को निशाना बनाने, मीडियाकर्मियों एवं अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि घातक हथियारों से हमला किया गया। पुलिस को टीएससेल 4, एंटी राइट गन का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस पर फायर करने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस नामजदों की तलाश में भी दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस अब तक नामजदों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed