{"_id":"5ad6412a4f1c1ba1098b51b9","slug":"61523990826-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम दे गए धोखा, सहालग में कैश की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम दे गए धोखा, सहालग में कैश की किल्लत
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
atm
फिरोजाबाद। बुधवार को अक्षय तृतीया का पर्व है। शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। लेकिन बैंकों के एटीएम धोखा देने लगे हैं। कैश की किल्लत बैंकों में फिर बढ़ने लगी है। पर्याप्त कैश नहीं होने से एटीएम खाली पड़े हैं। इसके चलते ग्राहकों को दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है।
जलेसर रोड पर लगा पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम सोमवार को खाली पड़ा था। आसपास के ग्राहकों ने बताया कि एटीएम में पिछले कुछ दिनों से कैश नहीं है। फिरोजाबाद क्लब चौराहे पर बीओबी का एटीएम बंद पड़ा था। यहां बिजली भी नहीं थी। कैश निकालने के लिए ग्राहकाें को इधर-उधर भटकना पड़ा था।
यही हाल बस स्टेंड के पास लगे पीएनबी के एटीएम का था। अपना पैसा निकालने के लिए ग्राहक भटकते दिखाई दिए। सहालग शुरु हो गया है। घर घर में शादियों की तैयारियां चल रहीं हैं। अब अधिकांश लोग 40 हजार रुपये एटीएम कार्ड से निकालते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।