{"_id":"5aa2c76e4f1c1bb0758b47b4","slug":"61520617326-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति पाने वाले बाबू को पदावनति करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति पाने वाले बाबू को पदावनति करने के आदेश
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बाबू के पद पर पदोन्नति पाने वाले एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को जांच के बाद दोबारा पत्रवाहक पद पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। जांच में अंक तालिका फर्जी पाई गई है। फर्जीवाडे़ के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
शिकायत के आधार पर डीडीओ कार्यालय में लिपिक पद पर कार्यरत धर्मेद्र नाथ सिंह के विरूद्व विभागीय जांच कराई गई। मृतक आश्रित कोटे के आधार पर धर्मेद्रनाथ की नियुक्त डीडीओ कार्यालय एटा में हुई थी। धर्मेद्र नाथ ने स्थानीय एसजीएम इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने से संबंधित मार्क शीट प्रस्तुत कर पत्रवाहक पद से पदोन्नति ली और जिला विकास अधिकारी कार्यालय फिरोजाबाद में स्थानान्तरण करा लिया।
विगत 4 फरवरी 2016 को अजय पाल सिंह निवासी प्रतापपुर हाथवंत ने धर्मेद्रनाथ पर इंटरमीडिएट की फर्जी मार्कशीट लगा पदोन्नति हासिल करने की शिकायत की थी। डीडीओ अरविंद चंद्र जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर अभिलेखों की जांच कराई तो इंटर की अंक तालिका फर्जी मिली। विधिक राय के बाद धमेंद्र नाथ को पुन: चतुर्थश्रेणी पद पर समायोजित करने की कार्रवाई हो रही है।