{"_id":"5a89b1dd4f1c1ba5268bad82","slug":"61518973405-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह ग्राम पंचायतों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह ग्राम पंचायतों को नोटिस
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। वर्क आइडी जारी कराने के बाद विकास कार्यों को पूर्ण कराने में लापरवाह ग्राम पंचायतों और एडीओ पंचायत को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने जिले की 235 ग्राम पंचायतों के खर्च और मासिक पुस्तिकाओं का विवरण फीड नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को तीन दिन का समय दिया है। इसके बाद फरवरी माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
जिले की ग्राम पंचायतों ने वर्ष 2017-18 में खर्च की आनलाइन फीडिंग कराने में रुचि नहीं ली है। आलम यह है कि ग्राम पंचायतों ने एक काम पूरा नहीं होने पर नौ-नौ काम की वर्क आइडी जारी करा ली। इसके साथ ही ग्राम निधि खाते से धन की निकासी भी कर ली। जबकि कार्य के पूरा होने या प्रगति की आनलाइन फीडिंग नहीं कराई।
इसे लेकर जिला पंचायत राज विभाग ने वर्क आईडी निकालने वाली ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी किए हैं। डीपीआरओ ने हर ब्लॉक के एडीओ पंचायत को चेतावनी देते हुए तीन दिन में खर्च की फीडिंग कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसा नहीं होने पर फरवरी महीने का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन ब्लॉक में नहीं हुई फीडिंग
ब्लॉक ग्राम पंचायत
निधौलीकलां 63
सकीट 42
अवागढ़ 49
शीतलपुर 38
अलीगंज 43
ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए बड़े स्तर पर वर्क आईडी जारी कराई गई हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। एडीओ को नोटिस जारी कर अभिलेख मांगे गए हैं। तीन दिन में अभिलेख नहीं मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई और जांच की जाएगी।
धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ