फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   परिषदीय स्कूलों में विज्ञान किट के नाम पर घोटाले की आशंका

परिषदीय स्कूलों में विज्ञान किट के नाम पर घोटाले की आशंका

Wed, 24 Jan 2018 11:51 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में विज्ञान किट के नाम पर घोटाले की आशंका
Primary School - फोटो : Getty
फिरोजाबाद। गरीबों के बच्चे अब्दुल कलाम कैसे बनें। उनके लिए खरीदी विज्ञान किट में घोटाले की बू आ रही है। एका ब्लॉक के एबीआरसी (सह-समन्वयक) ने जबरन विद्यालयों में गुणवत्ताविहीन विज्ञान किट की आपूर्ति कराते हुए भुगतान संबंधित फर्म को करा दिया। बीएसए ने संबंधित एनपीआरसी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान किट के लिए शासन ने आठ हजार रुपये की दर से भुगतान किया था। इस पैसे विज्ञान किट खरीदी जानी थी। ताकि गरीबों के बच्चों में वैज्ञानिक प्रतिभा बचपन से निखर सके । योजना अच्छी थी, लेकिन शिक्षा विभाग के ठेकेदारों ने घोटाला करना शुरु कर दिया। एका ब्लॉक के 88 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में धनराशि भेजी गई थी।
विज्ञापन


विगत दिनों एबीएसए ने निरीक्षण कर स्कूलों में विज्ञान किट देखी तो गुणत्ताविहीन थी। प्रधानाध्यापकों ने आरोप लगाया कि एबीआरसी पद पर कार्यरत मिथलेश कुमार ने प्रधानाचार्यों पर दबाव बना कर गुणवत्ता विहीन विज्ञान किट की आपूर्ति करा कर फर्म को भुगतान का चेक दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीआरसी मिथलेश पर आरोप है कि उन्होंने ब्लॉक संसाधन केंद्र के खाते से अनियमित रूप से धनराशि का आहरण किया है। जो धनराशि निकाली गई है, उस आहरण के सापेक्ष कोई सामग्री नहीं खरीदी गई। बीएसए सचिदानंद यादव ने नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed