{"_id":"6a99e3167fb57f32c70f6299","slug":"firozabad-news-train-manager-protest-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-183848-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बुकिंग व्यवस्था के विरोध में ट्रेन मैनेजरों का विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बुकिंग व्यवस्था के विरोध में ट्रेन मैनेजरों का विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
टूंडला। ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल (एआईजीसी) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार दोपहर ट्रेन मैनेजर बुकिंग व्यवस्था वरिष्ठ क्रू कंट्रोलर के अधीन किए जाने पर विरोध-प्रदर्शन किया उन्होंने उप मुख्य यातायात प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही इस ज्ञापन के माध्यम से आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस किये जाने की मांग की।
संगठन के सचिव विवेक कुमार मीना के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दोपहर डेढ़ बजे संयुक्त क्रू लॉबी पर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने ट्रेन बुकिंग व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीटीएम अमित आंनद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि ट्रेन मैनेजर की बुकिंग का कार्य लोको की तरफ शिफ्ट किया जाएगा, तो उनके द्वारा किसी न किसी रूप में ट्रेन मैनेजर को मैनुपुलेट करने का प्रयास किया जाएगा। इसका दुष्परिणाम कार्य क्षेत्र में दिखाई देगा।
उन्होंने बताया कि यातायात विभाग का सुपरवाईजर ट्रेन मैनेजर का अधिकतम उपयोग करने के लिए उत्तरदायी होता है। उन्होंने इस व्यवस्था को कड़ा रुख जताते हुए लोको साइड में जाने का विरोध किया। साथ ही इस आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मंडल उपाध्यक्ष अतर सिंह, गोविंद वल्लभ मिश्रा, मनीष मीना, कुलदीप शर्मा, ज्योत्सना शुक्ला आदि उपस्थित रहे।