फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   137 डेलीगेट्स के लिए 29 जनवरी को मतदान

137 डेलीगेट्स के लिए 29 जनवरी को मतदान

Tue, 23 Jan 2018 11:34 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
137 डेलीगेट्स के  लिए 29 जनवरी को मतदान
cooperative
फिरोजाबाद। जिले में सहकारिता चुनावों की स्थिति साफ हो गई है। नामांकन खारिज होने ओर नाम वापसी के बाद जिले के 79 साधन सहकारी समितियों में कुल 720 पदों में से 137 पर 29 जनवरी को मतदान होगा। मंगलवार को नामांकन वापसी के बाद साधन सहकारी समितियों में डेलीगेट्स के 580 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
विज्ञापन


सहकारिता निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संपंन कराए जा रहे सहकारिता चुनाव प्रक्रिया के तहत मंगलवार का दिन नाम वापसी के लिए निर्धारित था। नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न सहकारी समितियों से नामांकन करने वाले 580 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस लिए। शिकोहाबाद में 82, मदनपुर में 86, अरांव में 59, जसराना में 57, एका में 48, हाथवंत में 68, फिरोजाबाद में 62, टूंडला में 50 और नारखी में 68 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन


ताजा स्थिति के अनुसार जिले की 79 साधन सहकारी समितियों में डेलीगेट्स के 137 पदों पर आगामी 29 जनवरी को मतदान होगा। जहां मतदान होना है उनमें शिकोहाबाद में आठ, अरांव में चार, मदनपुर में 12, जसराना में 15, एका में 14, हाथवंत में 13, फिरोजाबाद में 19, टूंडला में 40 और नारखी में 12 पद हैं। नारखी, एका, मदनपुर में आरक्षित वर्ग के एक-एक पद रिक्त घोषित किए गए। ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआर कोआपरेटिव विवेक कौशल के अनुसार जिन वार्डों में चुनाव होना है। उन समितियों के चुनाव अधिकारियों को बुधवार को मतपत्र एंव अन्य चुनाव सामग्री का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि मतपत्रों का वितरण विकास भवन स्थित उनके कार्यालय से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed