{"_id":"5a37faa94f1c1b76678c245d","slug":"61513618089-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः 20 प्रतिशत बच्चों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः 20 प्रतिशत बच्चों ने छोड़ी परीक्षा
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। परिषदीय स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में बीस प्रतिशत बच्चे अनुपस्थित रहे। जिसे लेकर गंभीर विभागीय अधिकारियों ने द्वितीय सत्रीय एवं वार्षिक परीक्षा में उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिले में पंजीकृत 1.40 लाख परिषदीय बच्चों में 27451 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
स्कूलों में पंजीकृत होने के बाद भी बच्चे परीक्षाओं में शामिल नहीं हो रहे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में संचालित 1927 परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत 140097 बच्चों में से 112646 बच्चे ही शामिल हुए। ऐसे में 27451 यानी बीस प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। बढ़ी अनुपस्थिति पर गंभीर जिला समन्वयक संजय मिश्र ने प्रधानाध्यापकों को अनुपस्थिति का कारण जानने और इसी माह प्रस्तावित द्वितीय सत्रीय परीक्षा एवं वार्षिक परीक्षा में इनकी उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
बोर्ड परीक्षाओं से अधिक है अनुपस्थिति
प्राइमरी जूनियर कक्षाओं में परीक्षा छोड़ने वाले बच्चों का अनुपात बोर्ड परीक्षाओं से भी अधिक है। विगत वर्षों में बोर्ड परीक्षा अनुपस्थिति का आंकड़ा पंद्रह प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक रहता है। जबकि परिषदीय परीक्षाएं छोड़ने वाले बच्चों का अनुपात बीस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
कक्षा पंजीकरण अनुपस्थित
एक 24095 4576
दो से पांच 85512 17302
छह से आठ 30490 5573
यह है आंकड़ा
जिले में है 1927 परिषदीय स्कूल
जिले में कुल पंजीकृत बच्चे 140097
जिले में 112646 बच्चे हुए शामिल
परीक्षा में 27451 बच्चों ने छोड़ी परीक्षा