फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रत्येक माह की 14 तारीख को मनेगा ई-नैम दिवस

प्रत्येक माह की 14 तारीख को मनेगा ई-नैम दिवस

Thu, 14 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक माह की 14 तारीख को मनेगा ई-नैम दिवस
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। भारत सरकार के राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत अब हर माह की प्रत्येक 14 तारीख को ई-नैम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिवस के मौके पर गुरुवार को किसान एवं व्यापारिक फर्मों को उपाधि देकर सम्मानित किया गया। सर्वाधिक ई ट्रेडिंग के माध्यम से उपज का विक्रय करने वाले किसानों को ई-नैम कृषक श्री की उपाधि दी गई।
विज्ञापन



कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव अशोक सिंह सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत प्रदेश की 100 मंडी समितियों को चयनित करते हुए ई ऑक्शन के माध्यम से ई ट्रेडिंग कराई जा रही है। 14 अप्रैल 2017 को यह योजना शुरू हुई थी। इसके को आकर्षक बनाने के लिए और किसानों व व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अब हर महीने की 14 तारीख को ई-नैम दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 10.62 करोड़ का कारोबार इस योजना के अंतर्गत हो चुका है।
विज्ञापन



किसानों और व्यापारियों को ई ट्रेडिंग सुविधा अपनाने पर सम्मानित किया जाएगा। चयनित व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर जिलाधिकारी, सांसद, विधायक के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ई-नैम कृषकश्री की उपाधि किसान रनवीर सिंह निवासी नर्रई एवं ई-नैम श्री की उपाधि कारोबारी शंकरलाल एंड संस, पंकज ट्रेडर्स एवं राजेश ट्रेडिंग कंपनी को मुख्य अतिथि विशन चंद्र अग्रवाल ने प्रदान की। इस दौरान विक्रम सिसोधिया, योगेंद्र चंदेल, शंकर लाल, विजय बहादुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed