{"_id":"5a297fea4f1c1b001c8b7683","slug":"61512669162-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओआरबी निर्माण से पूर्व करना होगा पानी का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओआरबी निर्माण से पूर्व करना होगा पानी का इंतजाम
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लेबर कालोनी रेलवे फाटक पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आरओबी निर्माण कार्य शुरू हो गया है। आरओबी कार्य के क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था बाधित होगी। इसके निदान के लिए जलकल विभाग ने अभी से प्रयास शुरू कर दिए हैं।
थाना लाइनपार के क्षेत्र लेबर कालोनी में रेलवे फाटक है। ट्रेनों के आवागमन को लेकर यह अधिकांश समय बंद रहता है। इससे क्षेत्रीय जनता के साथ हजारों राहगीर, वाहन चालक जाम की समस्या से जूझते हैं। सदर विधायक मनीष असीजा ने जाम की गंभीर समस्या को विधानसभा में उठाया गया। समस्या के निदान को रेल उपरिगामी सेतु निर्माण की मांग गई।
सदर विधायक के प्रयास के चलते लेबर कालोनी में कार्यदायी संस्था सेतु निर्माण इकाई द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। आरओबी निर्माण के दौरान क्षेत्र में पड़ी पाइप लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएंगी, जिससे कई मोहल्लों में पेयजल समस्या होगी। इसके लिए जलकल विभाग ने प्लानिंग बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
लेबर कालोनी व आसपास के क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के लिए जलकल विभाग द्वारा हैली कंपाउंड के निकट एक नलकूप स्थापित कराया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यकता के अनुसार दो सबमर्सिबल भी स्थापित कराए जाएंगे। पूरे क्षेत्र में पाइप लाइन का विस्तार भी होगा।