{"_id":"5a2556d94f1c1b001c8b6bea","slug":"61512396505-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पुलिया और जर्जर सड़क से हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पुलिया और जर्जर सड़क से हो रही परेशानी
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। धर्मनगरी में जर्जर सड़कें राहगीरों के लिए मुसीबत बन रही है। नगर के कई इलाकों में जर्जर सड़कें एवं टूटी पुलिया के चलते राहगीर चुटैल भी हो रहे हैं। बावजूद मथुरा-वृंदावन नगर निगम प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है।
नगर के अति व्यस्ततम विद्यापीठ चौराहा बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर पिछले पांच दिनों से लोहे की पुलिया टूटी पड़ी है। पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालकों को असुविधा हो रही है। पुलिया टूट जाने से मार्ग में बहुत बड़ा गड्डा हो गया है। रात के अंधेरे में कई राहगीर गिरकर भी चुटैल हो गए। वहीं अटल्ला चुंगी से गांधी मार्ग होकर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु व पर्यटक भी जर्जर मार्ग होने से खासे परेशान है।
मार्ग में कई जगह गड्ढे हो रहे हैं लेकिन इन गड्ढों को भरने के प्रति नगर निगम प्रशासन उदासीन बने है। क्षेत्रवासी कन्हैयालाल, सुंदरलाल, प्रेमनाथ, अनिल का कहना था कि विद्यापीठ चौराहे और गांधी मार्ग से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं। इसके बावजूद टूटी पुलिया एवं जर्जर मार्ग को सही करने के प्रति अधिकारी जागरूक नहीं दिख रहे हैं।