{"_id":"5a0f21f44f1c1b79548bdeb7","slug":"61510941172-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच सरक्यूलर रोड पर शौचालय निर्माण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच सरक्यूलर रोड पर शौचालय निर्माण जारी
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Toilet
- फोटो : india today
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सरक्यूलर रोड स्थित चौकी गेट नाले पर विरोध के बाद भी शुक्रवार को शौचालय निर्माण कार्य जारी रहा। नगर निगम नाले को पाट कर तेजी से शौचालय निर्माण करा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए नगर निगम शहर की मलिन बस्तियों और अन्य स्थलों पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करा रहा है। सरक्यूलर रोड स्थित चौकी गेट नाले पर वर्षों पुराना शौचालय जरजर होने से नगर निगम ने उसे तोड़कर नया शौचालय बनाने का टेंडर जारी किया था।
27 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाकर एक सप्ताह में नाले के ऊपर शौचालय निर्माण कार्य शुरू करा दिया। चुनाव आचार संहिता में निर्माण कार्य को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
गुरुवार को शौचालय के पीछे जिन लोगों के मकान हैं, उन्होंने दुर्गंध की समस्या बताते हुए विरोध करते हुए कार्य रुकवा दिया था। विरोध की सूचना पर नगर निगम के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थे। क्षेत्रीय लोगों के विरोध के बाद भी शुक्रवार निर्माण कार्य जारी रहा।