{"_id":"5a072dd54f1c1b8d698bacab","slug":"61510419925-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि: केवल एक घंटे में खत्म हो जाएगा दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि: केवल एक घंटे में खत्म हो जाएगा दीक्षांत समारोह
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन दीक्षांत समारोह को एक घंटे में समेटने की कसरत में लगा है, उसके ही अनुरूप कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा रही है। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विश्वविद्यालय में एक घंटे ही रहना है।
दीक्षांत समारोह की तैयारियों के संबंध में कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने शनिवार को खंदारी परिसर अतिथि गृह में समन्वयकों के साथ बैठक की। शोभायात्रा से लेकर मेडल और डिग्री वितरण, अतिथियों के उद्बोधन के समय में कटौती की जाएगी।
डिग्री और मेडल वितरण के लिए विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को अलग-अलग बैठाया जाएगा। क्रमानुसार सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को मेडल लेने के लिए बुलाया जाएगा। क्रम के हिसाब से संबंधित वर्ग के विद्यार्थी मंच के पास रहेंगे। विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या का समय कम किया गया है। पांच मिनट में आख्या प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति से समय बढ़ाने की मांग की गई है, लेकिन फिलहाल एक घंटे में ही समारोह संपन्न कराने के लिहाज से कार्यक्रम बनाया जा रहा है।
बदल रही है खंदारी परिसर की सूरत
दीक्षांत समारोह एक माह टलने से विश्वविद्यालय प्रशासन को तैयारी के लिए भरपूर मौका मिल गया है। खंदारी परिसर की सूरत बदलने लगी है। समारोह मंच को ऊंचा और आकर्षक बनाया जा रहा है। बिजली केबल को अंडर ग्राउंड किया जा रहा है। सड़क पर लड़के पेड़ों की छंटाई कराई गई है। संस्थानाें में रंग-रोगन किया जा रहा है। 24 नवंबर को कुलपति दीक्षांत समारोह मंच का उद्घाटन करेंगे।