फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   621 विद्यालयों में मंडरा रहा बिजली का खतरा

621 विद्यालयों में मंडरा रहा बिजली का खतरा

Mon, 02 Oct 2017 08:34 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
621 विद्यालयों में मंडरा रहा बिजली का खतरा
‌बिजली - फोटो : demo
मथुरा। स्कूलों में अपने बच्चों को जहां पढ़ने भेज रहे हैं, वहां बच्चे सुरक्षित नही हैं। जनपद के 621 स्कूल ऐसे हैं जहां हर वक्त बिजली का खतरा बना हुआ है। इन स्कूलों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है और स्कूलों की बाउंड्री के अंदर ट्रांसफार्मर लगे हैं। डेढ़ माह पूर्व फरह ब्लाक के गांव लुहारा के प्राथमिक विद्यालय के ऊपर जा रही बिजली की लाइन का तार टूटकर छात्रों के ऊपर गिर गया था। घटना में करंट लगने से दो छात्र झुलस गए थे और बेहोश हो गए थे। घटना के बाद से बीएसए और डीआईओएस ने बिजली अधिकारियों को लाइन हटवाने को पत्राचार किया। इस पर एसई नगर राघवेंद्र सिंह व देहात विनोद कुमार गंगवार ने सभी प्राथमिक, माध्यमिक, डिग्री कालेजों से होकर गुजर रही बिजली की लाइन, स्कूल परिसर के अंदर लगे ट्रांसफार्मर का सर्वे कराया। इसमें 621 विद्यालय ऐसे मिले हैं जिनके ऊपर से लाइन जा रही है और परिसर में ट्रांसफार्मर लगे हैं। इन ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग नहीं हुई है और उनकी अर्थिंग नहीं कराई गई है। इससे छात्रों को हर वक्त करंट का खतरा बना रहता है। एसई नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट मिल गई है। 600 से अधिक स्कूलों के ऊपर से लाइन जा रही है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed