फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मथुरा में पहली बार 608 बूथों पर होगा मतदान

मथुरा में पहली बार 608 बूथों पर होगा मतदान

Mon, 02 Oct 2017 08:31 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में पहली बार 608 बूथों पर होगा मतदान
कृष्णा
मथुरा। पहली बार मथुरा-वृंदावन नगर निगम का चुनाव 608 बूथों पर होगा। निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने निगम के लिए 172 बूथ की चुनावी संरचना तैयार कर ली है। नगर निगम का चुनाव मथुरा में पहली बार होने जा रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन निकाय चुनाव की तैयारियों में तेजी के साथ अपने कदम बढ़ा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत वर्तमान में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसमें सबसे ज्यादा मशक्कत मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए हो रही है। नगर निगम का चुनाव मथुरा में पहली बार होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने वार्ड परिसीमन के बाद मतदान केंद्रों की संरचना भी तैयार कर ली है। इसके तहत नगर निगम के 172 मतदान केंद्र होंगे। इसमें 608 बूथ बनाए जाएंगे। यह संख्या 2012 में हुए निकाय चुनाव के मुकाबले इस बार 57 मतदान केंद्र और 145 बूथ ज्यादा हैं। 2012 के चुनाव में मथुरा-वृंदावन नगर पालिकाओं में 115 मतदान केंद्र थे, जबकि 57 केंद्र 32 ग्राम पंचायतों के थे, जो अब सभी नगर निगम का हिस्सा बन चुके हैं। इसी तरह बूथों की संख्या पूर्व में दोनों नगर पालिकाओं में 453 थी। अब इन सभी की मतदाता लिस्ट तैयार करने के लिए 550 बीएलओ तैनात किए हैं, जो घर-घर पहुंचकर सूची का पुनरीक्षण कर रहे हैं। जबकि 10 बूथ पर एक सुपरवाइजर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed