{"_id":"59d124154f1c1bb0538b522d","slug":"61506878485-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप से भरा ट्रक लूटने वाले बेसुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रैप से भरा ट्रक लूटने वाले बेसुराग
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
scrap
- फोटो : amar ujala
एटा। स्क्रैप से भरा ट्रक लूटने वाले बदमाशों का पुलिस दूसरे दिन तक पता नहीं लगा सकी है। दूसरे दिन तक मामले की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होे सकी थी। पुलिस का कहना है कि कोई भी तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। जिसे लेकर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
ज्ञात हो कि थाना मलावन क्षेत्र के गांव जोगपुरा निवासी राजेश क्लीनर बृजेश के साथ ट्रक में लोहे का स्क्रैप भरकर भूटान से दिल्ली जा रहा था। उसी समय जैथरा क्षेत्र के बरना समीप कार सवार बदमाशों ने ट्रक को हाई जैक कर बदमाश चालक क्लीनर को बंधक बनाकर थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव बमरुलिया के पास ज्वार में डालकर फरार हो गए।
चालक, क्लीनर ने घटना की जानकारी जसरथपुर पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि जांच कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।